MPSC Rajyaseva Bharti 2023

 MPSC Recruitment 2023: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) ने राज्य सेवा के तहत 673 पदों के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार एमपीएससी की वेबसाइट mpsc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन 22 मार्च, 2023 तक कर सकते है। आवेदकों के लिए आयु सीमा 19 वर्ष से 38 वर्ष के बीच है। इस भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 4 जून 2023 को किया जायेगा|

MPSC Bharti 2023सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) ने राज्य सेवा के तहत आने वाले कुल 673 पदों के लिए भर्ती निकली है। जो उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन योग्य और इच्छुक है, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

MPSC Rajyaseva Bharti 2023 : महाराष्ट्र राज्य सरकार में विभिन्न ग्रुप A और ग्रुप B के पदों के लिए MPSC Rajyaseva Bharti 2023 के तहत कुल 673 रिक्तियां भरी जानी हैं। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की लास्ट डेट 22 मार्च, 2023 है। इच्छुक उम्मीदवार MPSC की आधिकारिक वेबसाइट यानी mpsc.gov.in से ऑनलाइन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि समाप्त होने के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 19 वर्ष से 38 वर्ष के बीच में होनी चाहिए।

 महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) परीक्षा 2023 योग्यता

शैक्षिक योग्यता आधिकारिक अधिसूचना में निर्दिष्ट की गई है। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। हालांकि, उम्मीदवार एमपीएससी 2023 शैक्षिक योग्यता के बारे में विस्तृत जानकारी आधिकारिक अधिसूचना से प्राप्त कर सकते हैं।

पात्रता मापदंड

·         आयु सीमा - उम्मीदवारों की आयु-सीमा जून 2023 तक 19 से 38 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणियों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है।
·         शैक्षिक योग्यता- उम्मीदवारों का स्नातक पास होना जरूरी है।

महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) परीक्षा 2023 कितने पदों पर हो रही है भर्तियां -

MPSC में इस साल ग्रुप A और B के राज्य सेवा के तहत आने वाले कुल 673 पदों के लिए भर्ती निकली है।

पदों का विवरण

·         एमपीएससी सिविल सर्विस ग्रुप ए और बी- 295 पद
·         एमपीएससी आर्किटेक्चरल इंजीनियरिंग सर्विस (ग्रुप ए, बी)- 130 पद
·         एमपीएससी इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग सर्विस (ग्रुप बी)- 15 पद
·         लीगल मेट्रोलॉजी इंस्पेक्टर (ग्रुप बी)- 39 पद
·         खाद्य एवं औषधि प्रशासन सेवा (ग्रुप बी)- 194 पद


महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) परीक्षा 2023महत्वपूर्ण तिथियां

उम्मीदवार MPSC EXAM 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 02 मार्च 2023 से 22 मार्च 2023 तक आधिकारिक वेबसाइट mpsconline.gov.in पर आवेदन कर सकेंगे।


यह भी पढ़ें - Central Bank of India Recruitment 2023: प्रबंधक के 147 पदों के लिए निकली भर्ती, योग्यता तथा ऐसे करें आवेदन


महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) परीक्षा 2023 के लिए आवेदन कैसे करें?

1.       एमपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट mpsc.gov.in पर जाएं।

2.       अब होमपेज पर, स्क्रीन के शीर्ष पर “ONLINE FACILITIES  के लिंक पर जाएं।

3.       इसके बाद Online Application System'  वाले लिंक पर क्लिक करें।

4.       अब अपना ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर डालकर ओटीपी वेरीफाई करें।

5.       एक पासवर्ड बनाये तथा अन्य मांगी गयी जानकारी दर्ज कर अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें।

6.       अब अपने ईमेल या मोबाइल नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉग इन करें।

7.       ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अपनी व्यक्तिगत और शैक्षिक जानकारी दर्ज करें।

8.       अपनी पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें, और आवेदन शुल्क जमा करें।

9.       ऑनलाइन आवेदन करने के पश्चात आवेदन का प्रिंट आउट लेकर सुरक्षित रख लें।